फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सांसद का छलका दर्द, राज्यपाल से डीएफओ की शिकायत

Thu, 25 Jul 2024 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। मिश्रिख से भाजपा सांसद अशोक रावत ने राज्यपाल को पत्र लिखकर जिला वानिकी अधिकारी (डीएफओ) की शिकायत की है। सांसद ने डीएफओ पर गंभीर आरोप लगाते हुए राज्यपाल से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

सांसद अशोक रावत ने पत्र में लिखा है कि वह मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र से चौथी बार के सांसद हैं। 20 जुलाई को वन विभाग ने पर्यावरण संरक्षण के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें आपके आगमन की सूचना डीएफओ ने 19 जुलाई को देर रात 10 बजे दी।
अधिकारियों द्वारा समय से सूचना न देने के कारण आपका स्वागत नहीं कर सका। न ही सहभागिता कर सका। उन्होंने यह भी लिखा है कि एक दिन पूर्व मैंने पार्टी संगठन के कार्यक्रम निर्धारित कर दिए थे। साथ ही यह भी लिखा है कि जिला वानिकी अधिकारी (डीएफओ) के इस आचरण से अत्यंत कष्ट हुआ है। इस तरह के असंवेदनशील व दायित्वोें के प्रति लापरवाह जिला वानिकी अधिकारी (डीएफओ) के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की कृपा करें।
विज्ञापन


राज्यपाल ने लगाई थी वन विभाग की क्लास
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बीती 20 जुलाई को सीतापुर स्थित मद्रास रेजिमेंट में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों की क्लास लगाई थी। उन्होंने वन विभाग द्वारा पौधरोपण के लिए अनियमित ढंग से खोदे गए गड्ढों पर सवाल उठाया था। राज्यपाल की सख्ती के बाद जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने वन विभाग के अधिकारियों को सही ढंग से पौधरोपण करने के साथ पौधों को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे। इसके बाद डीएफओ नवीन खंडेलवाल ने पौधों को सही ढंग से रोपित करवाने के साथ उनके सपेार्ट के लिए स्टिक व कार्यक्रम संबंधी बोर्ड लगवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें