खैराबाद। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय में चल रही दो दिवसीय संभाग स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में 12 जनपदों के 90 विद्यार्थी शामिल हुए। इसमें 32 विजेता बने। ये विजेता हैदराबाद के चित्तूर में राष्ट्रीय स्तर की ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का परिचय देंगे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य आरके चौधरी ने बताया कि प्रत्येक विद्यार्थी को स्वास्थ्य व फिटनेस बनाए रखने के लिए कोई एक खेल अवश्य खेलना चाहिए। ताइक्वांडो एक बेहतरीन खेल है।
इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के 12 जनपदों के 90 छात्र शामिल हुए। सभी ने अपने ताइक्वांडो खेल कौशल का प्रदर्शन किया। उन्हाेंने विजेताओं को पुरस्कृत करने के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। वहीं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं भी दीं। इस दौरान एसपी सिंह, सीमा दीक्षित, श्वेता सिंह, पंकज बाजपेयी व अन्य मौजूद रहे।