फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद पेशी से जेल लौटे सांसद आजम खां

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिला कारागार में करीब एक साल से बंद सपा नेता व सांसद आजम खां व उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को मंगलवार सुबह कड़ी सुरक्षा के साथ पेशी के लिए मुरादाबाद भेजा गया। उन्हें वहां एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश किया गया। पेशी के बाद रात को दोनों सीतापुर जेल वापस लौट आए।
विज्ञापन

सांसद आजम खां उनके बेटे अब्दुल्ला आजम लगभग एक साल से सीतापुर कारागार में बंद हैं। उन्हें मुरादाबाद के एमपी-एमएलए कोर्ट में मंगलवार को पेश होना था। वहां भड़काऊ भाषण देने का मामला विचाराधीन है। इसी मामले में उनकी पेशी थी।
इसके चलते मंगलवार सुबह दोनों लोगों को सुरक्षा व्यवस्था के बीच पेशी पर ले जाया गया। रात में वह वापस सीतापुर जेल लौट आए। जेल अधीक्षक दिनेश चंद मिश्रा ने बताया कि सांसद आजम खां व उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को मुरादाबाद एमपी-एमएलए कोर्ट पेशी पर भेजा गया था। पेशी के बाद रात को वह वापस जेल लौट आए। उनकी अगली पेशी कब है, इसके बारे में उनके आने के बाद ही पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें