फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चार जख्मी

Mon, 22 Jun 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
एलिया सीएचसी पर रोते-बिलखते परिजन। - संवाद 
विज्ञापन
लहरपुर। इलाके में शनिवार रात केवानी नदी पुल के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइकों पर सवार कुल पांच लोग जख्मी हो गए। इनमें से एक को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। भदफर मार्ग पर केवानी नदी का पुल स्थित है। रात में अज्ञात वाहन ने दो अलग-अलग बाइकों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में कोतवाली देहात के गुजरा निवासी सुरेश (55), मुबारकपुर निवासी रामलाल (53), लखीमपुर खीरी के भील भौनिया निवासी राजेश (50), लच्छननगर निवासी उस्मान (28), एकलाख (22) घायल हो गए।

परिजनों ने बताया कि सभी अलग-अलग काम से जा रहे थे। घटना के बाद मौके पर आई पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने सुरेश को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा लकड़ी लकी ट्रैक्टर-ट्रॉली से हुआ है। वहीं कुछ लोग पिकअप होने की बात कह रहे हैं। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह ने बताया कि एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया गया है। किसी के पास हेलमेट नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। घायलों का इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें