फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की गई जान

Mon, 22 Jun 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
भगवत। (फाइल फोटो) 
विज्ञापन
इमलिया सुल्तानपुर। इलाके में गोला मार्ग पर पारा मोड़ के निकट रविवार दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोग जख्मी हो गए। वहीं रिपब्लिकन पार्टी के नेता की मौत हो गई।
विज्ञापन


पारा मोड़ के निकट बाइक व अज्ञात वाहन की आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार लखीमपुर खीरी के मितौली थाना खंता गांव निवासी भगवत सरन आनंद (85), कस्बे के सहादतनगर निवासी अजय कुमार व नवल किशोर घायल हो गए।

एंबुलेंस की मदद से तीनों को सीएचसी ऐलिया ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने भगवत सरन को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

सूचना पर सीएचसी पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि भगवत सरन सामाजिक कार्यकर्ता और रिपब्लिकन पार्टी के नेता थे। वह सीतापुर आने के लिए अकेले ही घर से निकले थे। वह बाइक पर कैसे आए, यह उनकी जानकारी में नहीं है। थानाध्यक्ष आशीष तिवारी ने बताया कि बुजुर्ग की मौत हुई है। घायलों का इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें