फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बाइक की चपेट में आए मां-बेटे, हालत गंभीर

Fri, 16 May 2025 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर। शेखूपुर गांव के पास सड़क किनारे खड़े मां-बेटे एक तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन


भेलावां गांव निवासी करीमुन (50) व जावेद (25) शेखूपुर में सड़क के किनारे खड़े थे। तभी एक बाइक की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों उछलकर सड़क से काफी दूर जा गिरे। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों के अनुसार बाइक पर दो लोग सवार थे और टक्कर मारने के बाद बाइक छोड़कर भाग गए। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें