फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: दुल्हन के चाचा को दूल्हे के भाई ने पीटा, वापस लौटी बरात

Fri, 16 May 2025 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कल्लीचौराहा (सीतापुर)। मिश्रिख के कल्ली गांव में एक वैवाहिक समारोह में बराती और जनाती पक्ष में मारपीट हो गई। शुक्रवार को बरात बिना दुल्हन के ही लौट गई। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव निवासी लालता प्रसाद की बेटी की बृहस्पतिवार रात शादी थी। संदना के इसरौली गांव निवासी छाेटू की बरात आई थी। द्वारचार के बाद खाना खाते समय दूल्हे के भाई सर्वेश कुमार, उसके साथी गेंधरिया निवासी नैमिष व दो अज्ञात ने दुल्हन के चाचा प्रमाेद कुमार को किसी बात से चलते किनारे बुलाया और बुरी तरह पीट दिया। प्रमोद चोटिल हो गए, फिर वह कल्ली चौकी चले गए और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने उनको सीएचसी मिश्रिख में भर्ती कराया।
भोर के समय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच की। वहीं बरात बिना दुल्हन वापस चली गई। प्रमोद की पत्नी सुभादेवी ने दहेज में बाइक न मिलने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज करने के साथ ही तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें