फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार में उतरा करंट मां व बेटी झुलसी

Fri, 10 Jun 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिजली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हरगांव थाना क्षेत्र में एक घर की दीवार में करंट उतर आया। इससे घर में मौजूद मां-बेटी करंट की चपेट में आ गईं। घटना में दोनों बुरी तरह से झुलस गई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई है। 
विज्ञापन


हरगांव के मोतीपुर निवासी रामकुमार के घर की दीवारों में अचानक करंट उतर गया। घर में उसकी पत्नी गुड्डी (40) व पुत्री रीता देवी (18) मौजूद थीं। अचानक रीता का हाथ दीवार से छू गया, इससे रीता चिपक गई। पुत्री को चिपका देख मां उसे बचाने का प्रयास करने लगी।

इससे वह भी करंट की चपेट में आ गई। परिवार के सदस्यों ने लाठी की मदद से उन्हें दीवार से अलग किया लेकिन तब तक दोनों बुरी तरह झुलस गईं थीं। परिवार के सदस्यों ने दोनों को हरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टरों ने नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उनकी हालत खतरे से बाहर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें