फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: जांच में खराब मिले अधिकांश हैंडपंप

Fri, 26 Jul 2024 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेहटा, सीतापुर। ग्राम पंचायत कुरतहिया में बुधवार को उपायुक्त ग्राम्य विकास हिमाली मिश्रा की ओर से अन्य अफसरों के साथ विकास कार्याें की जांच की गई। इस दौरान दोनों पक्षों में विवाद के कारण अधूरी जांच को बृहस्पतिवार को पुलिस फोर्स की मौजूदगी में पूरा किया गया। प्रत्यक्षदर्शियाें के अनुसार हैंडपंप और शौचालय निर्माण में गड़बड़ी पाई गई है।
विज्ञापन

कुरतहिया निवासी सुनील गिरि, बृजनंदन, बिलाल अहमद संग अन्य ग्रामीणों ने जून में डिप्टी सीएम केशव मौर्य को शिकायती पत्र दिया। इसमें हैंडपंप रिबोर व मरम्मत, शौचालय न बनाए जाने, आवास आदि योजना की धनराशि के दुरुपयोग का आरोप लगाया था।
शासन ने इस मामले की जांच के लिए उपायुक्त हिमाली मिश्रा, सहायक आयुक्त मनरेगा अरविंद मोहन और स्टेट क्वालिटी माॅनीटर ओम प्रकाश चौबे की टीम बनाई गई। टीम ने दूसरे दिन बृहस्पतिवार को पुलिस की मौजूदगी में जांच की गई। दोपहर तीन बजे कुरतहिया के मजरा लौकी से जांच करना शुरू किया। लौकी गांव में अधिकांश हैंडपंप खराब मिले। कुरतहिया, लौकी व बेलीपुरवा में एक ही व्यक्ति को दो-दो शौचालय का लाभ दिया गया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ताओं ने बताया कि हैंडपंप, आवास व खड़ंजा संबंधी ग्रामीणों की ओर से शपथ पत्र पर की गई शिकायत सही पाई गई। जांच के संबंध में उपायुक्त हिमाली मिश्रा व अरविंद मोहन सहायक आयुक्त ने बताया कि हम आप लोगों को कोई जानकारी नहीं दे सकते हैं। मौके पर ब्लॉक के अफसर व तम्बौर थाने की फोर्स के साथ ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें