डीएम इंद्रवीर सिंह यादव ने कलेक्ट्रेट सभागार में बताया कि निष्पक्ष व पारदर्शी काउंटिंग को लेकर कडे़ प्रबंध किए गए हैं। मतगणना के समय प्रत्याशी व अभिकर्त्ता में से एक ही उपस्थित रहेगा। मतगणना स्थल पर केवल सामान्य कलकुलेटर ले जाने की छूट रहेगी।
एडीएम ने बताया मतगणना के लिए प्रेक्षक स्वयं जहां सतत निगरानी केंद्रों की करेंगे, वहीं कलेक्ट्रेट का कंट्रोल रूम भी मतगणना समाप्ति तक कार्य करता रहेगा। उन्होंने बताया अगर किसी को कोई शिकायत हैं तो प्रेक्षक के मोबाइल 9454575901 व कंट्रोल रूम के नंबर 05862-270182 पर शिकायत दर्ज करा सकता हैं।
शनिवार को मतगणना तैयारियों को लेकर डीएम एसपी सहित अफसरों ने मतगणना स्थलों का दौरा किया और वहां पर की गई तैयारियों का जायजा लिया। डीएम ने बताया शनिवार की रात आरओ, जोनल मजिस्ट्रेट, एआरओ व बीडीओ विकास मतगणना स्थल पर ही रात्रि निवास करेंगे, जिससे रविवार सुबह हर हाल में सात बजे गणना शुरू हो सके।