पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में एक बार फिर नए लोगों के नाम बढ़ सकेंगे। यह कार्य अभियान चलाकर किया जाएगा। दो नवंबर से शुरू यह अभियान सात नवंबर तक चलेगा।
इस अभियान में वंचित मतदाताओं को आईडी कार्ड मुहैया कराने को उनकी फोटोग्राफी होगी। साथ ही 18 वर्ष आयु के ऊपर व्यक्तियों को वोटर भी बनाया जाएगा। निर्वाचन महकमा इसकी तैयारियों में जुट गया है।
अभियान में नए मतदाताओं के नाम बढ़ाने के साथ ही मृतक व स्थानांतरित मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जाएंगे। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि आयोग के निर्देश पर यह अभियान सोमवार से चला जा रहा है। सात नवंबर तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।