फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े आठ लाख उपभोक्ताओं पर पड़ेगी महंगी रसोई गैस की मार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। महंगी रसोई गैस का झटका जिले के करीब साढ़े आठ लाख गैस उपभोक्ताओं पर पड़ा है। इन उपभोक्ताओं को पिछले तीन माह की अपेक्षा अब 200 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। उपभोक्ताओं को अब सिलेंडर 829 रुपये का मिलेगा। जिस पर उन्हें सब्सिडी के महज 28 रुपये ही मिलेंगे। गैस के दाम बढ़ने से कई लोगों के घरों का बजट बिगड़ गया है।
विज्ञापन

पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने के बाद अब उपभोक्ताओं को गैस ने भी झटका दिया है। रसोई गैस के दाम भी बृहस्पतिवार को 25 रुपये बढ़ा दिए गए। जिसका सीधा असर जिले में रसोई गैस का लाभ ले रहे करीब साढ़े आठ लाख गैस उपभोक्ताओं पर पड़ा है।
अगर पिछले तीन माह की बात की जाए पहली नवंबर को 629 रुपये का गैस सिलेंडर मिल रहा था। यह 25 फरवरी 2021 से दो सौ रुपये की बढ़ोत्तरी के साथ 829 रुपये का हो गया। पिछले तीन माह में रसोई गैस के दाम चार बार बढ़े है। पहले सब्सिडी करीब दो सौ रुपये की मिल जाती थी। अब यह घट कर महज 29 रुपये रह गई है। इनसेट
विज्ञापन

कब-कब बढ़े गैस के दाम
01 नवंबर 629
15 दिसंबर 729
04 फरवरी 754
15 फरवरी 804
25 फरवरी 829 रुपये
रोज बढ़ रहा है बोझ
सरकार धीरे-धीरे आम जनता पर बोझ पर बोझ डाल रही है। पहले डीजल पेट्रोल का दाम बढ़ाया। अब रसोई गैस के दाम बढ़ाकर कमर ही तोड़ दी है।
अंकिता, गृहणी
ध्यान दे सरकार
दिन प्रतिदिन बढ़ती महंगाई में घर चलाना मुश्किल हो रहा है। एक महीने में तीन बार दाम बढ़े है। घर का बजट बिगड़ चुका है। इस पर सरकार को विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
संध्या सिंह, गृहणी
पड़ेगा असर
केंद्र सरकार को चाहिए कि वह हम लोगों की समस्या समझे। रसोई गैस गांव से लेकर शहर तक के लोग उपयोग करते है। ऐसे में दाम बढ़ने से छोटे से लेकर बड़े लोगों पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन

उपासना श्रीवास्तव, गृहणी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें