फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2712 कर्मियों को लगी वैक्सीन की दूसरी डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। टीकाकरण अभियान के तहत शुक्रवार को कोरोना योद्धाओं को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई। 2712 योद्धाओं ने निर्धारित केंद्र पर पहुंचकर टीकाकरण कराया। इस दौरान 96.27 फीसदी टीकाकरण हुआ। इस दौरान अधिकारियों ने केंद्रों का भ्रमण कर जायजा लिया।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार की सुबह 10 बजे 21 केंद्रों पर टीकाकरण प्रारंभ हुआ। इस दौरान कोरोना योद्धाओं ने निर्धारित केंद्रों पर पहुंचकर टीकाकरण करवाया। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीके सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 2817 लोगों को टीकाकरण के लिए बुलाया गया था।
इसमें से 2712 ने केंद्रों पर पहुंचकर वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई। वहीं 105 लोग केंद्रों पर नहीं पहुंचे। जिले में 96.27 फीसदी टीकाकरण हुआ। एलिया सीएचसी में 101, बिसवां में 95, गोंदलामऊ में 132, हरगांव में 82, कसमंडा में 133, खैराबाद सीएचसी में 116, लहरपुर में 96, मछरेहटा में 132, महमूदाबाद में 110, महोली में 135, मिश्रिख में 76, पहला में 187, परसेंडी में 122, पिसावां में 63, रामपुर मथुरा में 295, रेउसा में 103, सांडा में 167, सिधौली में 101, हिन्द अस्पताल अटरिया में 221, तंबौर में 148 व जिला अस्पताल में 97 कोरोना योद्धाओं ने टीकाकरण कराया।
विज्ञापन

एक मरीज मिला पॉजिटिव
कोरोना का संक्रमण जिले में कम होता जा रहा है। शुक्रवार को महज एक मरीज ही पॉजिटिव मिला। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीके सिंह ने बताया जिले में अब एक्टिव केसों की संख्या सात पहुंच गई है। जिसमें चार मरीज होम क्वारंटीन है। एक मरीज लखनऊ में भर्ती है। दो मरीज को भर्ती करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें