फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 500 से अधिक गांवों की गुल हुई बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में शुक्रवार को हुई झमाझम बारिश से बिजली आपूर्ति व्यवस्था बिगड़ गई। 500 से अधिक गांवों व शहर में फॉल्ट आ गया। बारिश के कारण फॉल्ट सही होने में काफी अधिक समय लगा। शहर में तो तीन घंटे बाद बहाल हो गई।
विज्ञापन

वहीं गांवों में टीमें मरम्मत करने में जुटी हुई है। सुबह से ही बारिश शुरू हो गई। दोपहर के समय शहर के भवानीपुर उपकेंद्र व पुराना सीतापुर उपकेंद्र की मुख्य लाइन में फॉल्ट आ गया। इससे कजियारा, कोट, मिरदही टोला, विकास नगर, नवीन चौक इलाका, केशव ग्रीन सिटी में बिजली गुल हो गई। पीएसी के पास फॉल्ट आया।
टीमें फॉल्ट को दुरूस्त करने में जुट गईं। इन उपकेंद्रों की सप्लाई करीब तीन घंटे बाद बहाल हो पाई। इसी तरह रामपुर मथुरा, रेउसा, हरगांव, लहरपुर, सिधौली, महमूदाबाद, पिसावां, मिश्रिख आदि इलाकों में कही पर खंभे गिर गए तो कहीं जंपर उड़ने व तार टूटने की घटनाएं हुईं। उपभोक्ताओं ने अफसरों से शिकायत की।
विज्ञापन

उसके बाद टीमें मरम्मत करने में जुट गई। अधीक्षण अभियंता रामशब्द ने बताया कि फॉल्ट की वजह से दिक्कत आई है। आपूर्ति बहाल करने का प्रयास चल रहा है। बारिश के कारण मरम्मत में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें