फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: असलहे के बल पर छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 29 Dec 2024 08:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
झरेखापुर (सीतापुर)। कोतवाली देहात क्षेत्र में स्कूल जाते समय छात्रा के साथ शोहदे ने असलहे के बल पर छेड़छाड़ की। कई दिनों से शोहदा छात्रा को तंग कर रहा था। पुलिस ने शनिवार को तहरीर के आधार पर केस दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के मुताबिक उनकी पुत्री झरेखापुर के एक निजी स्कूल में इंटर की छात्रा है। भुर्जिहा गांव निवासी विमलेश राजपूत आए दिन छात्रा का पीछा करता था। कई बार उसने छेड़छाड़ कर छात्रा से अभद्रता की।
आरोप है कि विमलेश ने असलहे के बल पर धमकाते हुए बेटी की फोटो खींच ली। फिर मोबाइल पर अश्लील मैसेज भी भेजे। पीड़िता ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। इंस्पेक्टर विमल गौतम ने बताया कि केस दर्ज आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें