पिसावां। इलाके में शनिवार शाम कोचिंग से लौट रही छात्रा के साथ युवक ने छेड़छाड़ की, विरोध करने पर युवक ने छात्रा को पीट भी दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
एक गांव की निवासी छात्रा प्रतिदिन कस्बे में कोचिंग पढ़ने आती है। उसके अनुसार औलियापुर गांव निवासी कौशल कई दिनों से उसका पीछा कर रहा था। वह बार-बार बात करने के लिए दबाव बना रहा था। युवती के विरोध पर आरोपी ने पहले भी कई बार धमकी दी थी।
शनिवार को छात्रा कोचिंग से गांव आ रही थी। महोली मार्ग पर अल्लीपुर मोड़ के पास कौशल ने उसे रोक लिया। बातचीत करने का दबाव बनाने पर पीड़िता ने मना कर दिया। इसके बाद आरोपी ने उसके पीड़िता से छेड़छाड़ शुरू कर दी, फिर विरोध करने पर पीट दिया। शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गया। थानाध्यक्ष वीरेंद्र ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।