फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: उत्कृष्ट कार्य करने पर राजस्वकर्मी सम्मानित

Mon, 04 May 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। महोली तहसील में उपजिलाधिकारी शिखा शुक्ला ने अप्रैल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले राजस्वकर्मियों को सम्मानित किया है। इनमें फॉर्मर रजिस्ट्री, आय जाति निवास व आईजीआरएस की शिकायतों का शत-प्रतिशत समाधान करने वाले राजस्वकर्मी शामिल हैं।
विज्ञापन


उपजिलाधिकारी शिखा शुक्ला ने बताया कि तहसील में राजस्व व आपदा संबंधित कार्याें में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राजस्व कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर एक नई परिपाटी की शुरुआत की गई है। अप्रैल माह मे अच्छा कार्य करने के लिए तीन लेखपालों व एक कानूनगो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।
अप्रैल माह में सम्मानित होने वालों में लेखपाल सुशील गौड़, प्रदीप कुमार वर्मा और संजीव शुक्ला शामिल हैं। वहीं, राजस्व निरीक्षक प्रदीप कुमार दीक्षित को भी राजस्व कार्याें को बेहतर ढंग से करने के लिए सम्मानित किया गया है। बताया कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को लगातार सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें