सीतापुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत सोमवार को बरेली से लखनऊ जाते समय सीतापुर में रुके। विभाग कार्यवाह के आवास पर उन्होंने भोजन करने के बाद विश्राम किया। लगभग तीन घंटे तक आरएसएस प्रमुख के सीतापुर में रुकने के दौरान पुलिस और प्रशासन अलर्ट रहा। लखनऊ के लिए रवाना होने के बाद अफसरों ने राहत की सांस ली।संघ प्रमुख मोहन भागवत पिछले कई दिनों से बरेली में प्रवास पर थे। सोमवार को वह लखनऊ के लिए निकले थे। लंबा सफर होने के कारण सीतापुर में वह विभाग कार्यवाह कृष्ण कुमार के रोटी गोदाम रघुनाथपुरम पहुंचे। वहां पहले से ही भोजन और विश्राम की व्यवस्था थी।
उन्होंने संघ के क्षेत्र प्रचारक अनिल कुमार, सह क्षेत्र संघ चालक राम कुमार, प्रांत प्रचारक कौशल, सह प्रांत प्रचारक मनोज, प्रांत कार्यवाह प्रशांत, विभाग संघ चालक डाॅ. हरपाल सिंह, विभाग प्रचारक बैरिस्टर, जिला संघ चालक उमाकांत, जिला प्रचारक उपेंद्र के साथ भोजन किया।
इसके बाद कृष्ण कुमार के परिजनों से मुलाकात की। लगभग तीन घंटे तक रुकने के बाद वह लखनऊ रवाना हो गए। उनके आगमन के मद्देनजर डीएम अनुज सिंह, एसपी घुले सुशील चंद्रभान, अपर पुलिस अधीक्षक राजीव दीक्षित, सिटी मजिस्ट्रेट अमृृता सिंह, ईओ वैभव त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।