फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: मिश्रिख व सिधौली में बनेंगे मॉडल कंपोजिट विद्यालय

Mon, 23 Jun 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में 12वीं तक की शिक्षा एक ही छत के नीचे विद्यार्थियों को मिलेगी। मुख्यमंत्री माॅडल कंपोजिट विद्यालय सिधौली व मिश्रिख तहसील में भी खुलेंगे। इन तहसीलों में भवन निर्माण के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है।
विज्ञापन

जिले में अब इस प्रकार के तीन माॅडल विद्यालय हो जाएंगे। एक विद्यालय के भवन निर्माण पर करीब 25 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
जिले में परसेंडी विकासखंड के खजुरिया माफी में माॅडल विद्यालय निर्माणाधीन है। इस तरह के विद्यालय प्रत्येक नौ विधानसभा क्षेत्रों में विद्यालय खोले जाने हैं। सिधौली के गुलरिया व मिश्रिख के बेरठी गांव में भी मॉडल विद्यालय खोले जाएंगे।
प्रत्येक विद्यालय आठ एकड़ की भूमि पर बनेगा, एक विद्यालय के निर्माण पर करीब 25 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें प्राइमरी से 12वीं तक की कक्षाएं एकसाथ संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन

प्रत्येक विद्यालय में करीब 1,500 विद्यार्थियों के पढ़ने की क्षमता होगी। यह आवासीय विद्यालय होंगे, इसमें विद्यार्थी हॉस्टल की भी सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। तहसील प्रशासन ने जमीन चिह्नित करते हुए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेज दी है। अब इसे शासन को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें