जहांगीराबाद (सीतापुर)। मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के तहत सकरन ब्लॉक क्षेत्र के चयनित 34 किसानों को अनुदान पर खरीदे गए डीजल पंपिंग सेट वितरित किए गए। सेवता विधायक ज्ञान तिवारी व ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि कृष्ण कुमार वर्मा ने रविवार को केवानी नदी के तट पर स्थित श्रीराधा कृष्ण आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में किसानों को ये पंपिंग सेट दिए।
अवर अभियंता एमआई हेमंत कुमार ने बताया कि सेवता विधानसभा क्षेत्र की 17 ग्राम सभाओं के 34 किसानों को पंपिंग सेटों का वितरण किया गया। इस मौके पर विधायक ज्ञान तिवारी ने सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया।
उन्होंने सभी लाभान्वित किसानों से कहा कि योगी सरकार द्वारा जिस विचारधारा के तहत किसानों को पंपिंग सेट प्रदान किए गए हैं, उन्हें उसी कार्य में लाया जाएगा तभी सरकार की मंशा पूरी होगी और अन्नदाताओं को उसका लाभ मिल सकेगा। इस दौरान बीटी ज्ञानेंद्र सिंह, जेई एमआई हेमंत कुमार, प्रधान प्रतिनिधि संजय कुमार वर्मा, प्रधान प्रतिनिधि शिवराम, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामू चौरसिया, सरदार सुरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।