फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: घर में घुसकर छेड़छाड़ व महिलाओं के कपड़े फाड़ने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Sun, 01 Mar 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। इमलिया सुल्तानपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी दो महिलाओं ने गांव के ही एक युवक पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पीड़िताओं के अनुसार युवक ने उनके कपड़े भी फाड़ने का प्रयास किया है। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


गांव निवासी पीड़िता ने बताया वह अपनी भाभी के साथ घर पर अकेली थीं। शनिवार देर रात आरोपी जर्नादन उनके घर में घुस गया। आरोपी ने महिलाओं से छेड़छाड़ की और उनके कपड़े फाड़ने का प्रयास किया। विरोध पर दोनों की पिटाई कर दी। उन्होंने शोर मचाया तो आरोपी व पीड़िताओं के परिजन मौके पर आ गए। दोनों पक्षों में मारपीट हुई। इसके बाद पीड़िताओं ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें