सीतापुर। उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा में एक सवाल के जवाब में पंडित विकल्प होने पर महोली विधायक शशांक त्रिवेदी ने नाराजगी जताई है। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पूरे मामले की जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विधायक ने कहा कि इस शब्द ने समाज के सम्मानित वर्ग की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। पंडित शब्द विद्वान, ज्ञानी व धार्मिक सम्मान का प्रतीक है। इसे अवसरवादिता जैसे नकारात्मक अर्थ से जोड़ना सुनियोजित प्रतीत होता है। इससे परीक्षा की निष्पक्षता पर प्रश्नचिह्न लगता है। सामाजिक समरसता को खतरे में डालता है। यह सामान्य गलती न होकर पक्षपातपूर्ण सोच का परिणाम है। इस प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए। दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो।