फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: लापता हिस्ट्रीशीटर का कुएं में मिला शव

Mon, 22 Sep 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेवता (सीतापुर)। कस्बा निवासी चंद्रहास (40) का शव शनिवार रात एक कुएं में उतराता मिला। परिजनों के अनुसार चंद्रहास शुक्रवार रात करीब आठ बजे फोन पर बात करते हुए अपने घर से निकले थे। काफी देर तक जब वह वापस नहीं आए तो पत्नी संजी देवी ने परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन

शनिवार सुबह घर के बाहर बने कुएं के पास युवक का मोबाइल पड़ा मिला। देर रात करीब दस बजे युवक का शव कुएं के अंदर उतराता मिला। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। लोगों ने बताया कि चेहरे पर चोट के निशान हैं।
मुंह से खून बह रहा था थानाध्यक्ष हनुमंतलाल तिवारी ने बताया कि चंद्रहास थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर चोरी व अन्य धाराओं में केस दर्ज है। आशंका है कि डूबने से उसकी मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें