फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: इंटरनेशनल ट्रेड शो में मिठास घोलेगा मिश्रिख का पेड़ा

Sun, 20 Sep 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रिख। तीर्थनगरी की पहचान अब धार्मिक और ऐतिहासिक विरासत के साथ अपने खास जायके से भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर होगी। ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होने वाले चौथे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में मिश्रिख के प्रसिद्ध पेड़े का स्वाद हिस्सेदारी करने वाले देश-विदेश के प्रतिनिधि चखेंगे। यहां के मशहूर स्वीट्स की दुकान की ओर से पेड़े का स्टॉल लगाया जाएगा। उद्योग विभाग ने इसकी स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन


जिला सहायक उपायुक्त उद्योग संजीव सिंह के अनुसार ट्रेड शो में उत्तर प्रदेश के औद्योगिक उत्पादों, हस्तशिल्प और क्षेत्रीय खाद्य पदार्थों को वैश्विक बाजार के सामने प्रदर्शित किया जाएगा। आयोजन में जापान, वियतनाम, रूस, सिंगापुर और ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों के प्रतिनिधि और कारोबारी शामिल होंगे। ऐसे में मिश्रिख के पेड़े को अंतरराष्ट्रीय खरीदारों तक पहुंचाने का अवसर स्थानीय कारोबार के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह पेड़े को ग्लोबल मार्केट का एक्सपोजर देगा।

महर्षि दधीचि की तपोभूमि से दुनिया तक पहुंचेगा स्वाद
लालू स्वीट्स के प्रोपराइटर अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि मिश्रिख के प्रसिद्ध पेड़े को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। ट्रेड शो में विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों, उद्योगपतियों और कारोबारियों से सीधे संवाद का अवसर मिलेगा। इससे कारोबार को नए बाजार और नई संभावनाएं मिलने की उम्मीद है। कारोबारियों का कहना है कि क्षेत्र के पारंपरिक उत्पादों को वैश्विक मंच मिलने से मिश्रिख की पहचान मजबूत होगी और स्थानीय स्वाद को नए बाजारों तक पहुंचने का रास्ता खुलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें