फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: झाड़ियों से घिरी माइनर तो कहीं नहीं आता पानी

Fri, 20 Dec 2024 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महोली (सीतापुर)। किसानों को माइनर से पानी नहीं मिल रहा है। इस वजह से गेहूं, लाही, गन्ने की फसल की सिंचाई नहीं हो पा रही है। भिरिया व चवा बेगमपुर गांव के निकट से निकली माइनर कई माह से सूखी है।
विज्ञापन

विभाग कभी-कभार खानापूर्ति के लिए साफ-सफाई तो करा देता है, लेकिन पानी छोड़े जाने को लेकर संजीदा नहीं है। इसके चलते समय पर सिंचाई न हो पाने से फसल की पैदावार में लगातार गिरावट आ रही है। बड़ी नहर से निकले माइनर से तकरीबन 50 से अधिक गांव के लोग सिंचाई करते हैं। किसान श्रीकृष्ण, राजेश व पंकज के मुताबिक माइनर में करीब छह माह से पानी नहीं आया है, जिससे सिंचाई नहीं हो पा रही है। फसल सूखकर बर्बाद हो रही है।

झाड़ियों से घिरी माइनर

उरदौली। सढ़ियामऊ से जलालपुर तक माइनर झाड़ियों से घिरी हुई है। सिल्ट सफाई की जहमत तक नहीं उठाई है। किसान रामनाथ, दिनेश ने बताया की माइनर के निकट जाना भी मुश्किल है। झाड़ियों की वजह से विषैले जीव विचरण करते हैं।
विज्ञापन


चार दिन पहले माइनर में छोड़ा गया पानी

पिसावां। शारदा सहायक नहर से बीहटगौड़ गांव से निकली माइनर में बगैर सफाई के पानी छोड़ा गया है। किसानों ने बताया कि आधे से ज्यादा रबी की बोआई के बाद चार दिन पहले माइनर में पानी छोड़ा गया है। किसान बोदिल, दयाराम, नन्हक्के और परशुराम ने बताया कि माइनर की सफाई पिछले वर्ष जेसीबी से कराई गई थी। इस वर्ष बगैर सफाई के ही मंगलवार को माइनर में पानी छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें