फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: तेंदुआ व दारानगर माइनर कटी, 60 बीघा फसलें जलमग्न

Wed, 03 Jan 2024 10:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर/सीतापुर। पानी के दबाव से इटारी गांव के पास तेंदुआ माइनर कट गई। इससे करीब 60 बीघा फसल जलमग्न हो गई। वहीं, गोपालपुर के पास दारानगर माइनर कटने से खेतों में पानी भर गया। हालांकि, किसानों ने तत्काल माइनर को दुरुस्त कर दिया जिससे ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

इटारी क्षेत्र के किसान मल्लू, डल्ला, माठू, रामू, सुकई, खेमकरन, छत्रपाल, मुरारी आदि ने बताया कि माइनर की सही ढंग से सफाई न होने के कारण पानी आगे नहीं जा पाता है। बहाव बाधित होने से पानी के दबाव के कारण ही नहर कट जाती है। तेंदुआ माइनर की पटरी इटारी के पास कटने से किसानों की लगभग 50 बीघा गेहूं, सरसों आदि फसलें जलमग्न हो गईं। जबकि दारानगर माइनर की क्षतिग्रस्त पटरी को किसानों ने तत्काल दुरुस्त कर लिया, जिसके चलते महज 10 बीघा फसलें ही जलमग्न हुईं। किसान अधिक नुकसान से बच गए। सिंचाई विभाग के अवर अभियंता शिव प्रताप यादव ने बताया कि पटरी कटने की सूचना मिली है। पानी बंद करा दिया गया है। शीघ्र ही क्षतिग्रस्त पटरी की मरम्मत कराते हुए माइनर में पानी छोड़ दिया जाएगा।
किसान रहें सतर्क, तत्काल देें सूचना
सिंचाई विभाग के अवर अभियंता शिव प्रताप यादव ने बताया कि यदि कहीं नहर की पटरी कटने से कोई नुकसान हो रहा है या फिर पानी के तेज बहाव के कारण कोई समस्या आ रही है। ऐसी स्थिति में किसान तत्काल विभाग को सूचित कर दें। जिससे समय पर उनकी मदद हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें