फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनर कटी, 100 बीघा फसल जलमग्न

Thu, 27 Jul 2017 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर  कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात माइनर कट गई। इससे क्षेत्र की 100 बीघा फसल जलमग्न हो गई। जानकारी पाकर सिंचाई विभाग के अफसर व कर्मचारी मौके पर पहुंचे। हालांकि खबर लिखे जाने तक माइनर को बांधने में कामयाबी नहीं मिल सकी थी।
विज्ञापन

अनिया गांव के निकट से तेंदुआ माइनर निकली है। बुधवार रात बरगदहा पुल के निकट माइनर कट गई। इससे माइनर में चल रहा पानी खेतों में बहने लगा। सुबह जब निकट गांव अनिया व दुर्गापुरवा के लोग उठे तो माइनर के करीब मौजूद 100 बीघा से अधिक फसल पानी में डूब चुकी थी। यह माइनर की एक पटरी करीब 2 मीटर से अधिक दूरी तक कटी है, जिससे पानी की धार निकल रही है।

क्षेत्र के दुर्गापुरवा, बरगदहा, दर्जिन पुरवा, खपूरा आदि गांवों में किसान परेशान हैं। यह पानी खेतों से गुजरता हुआ ड्रेन में गिर रहा है। इस समय खेतों में धान व गन्ने की फसल लगी हुई है। खेत जलमग्न होने से धान की फसल को नुकसान पहुंच रहा है। क्षेत्र के किसान गोबरे, संजय, मैंकू ,रामसहाय, लक्ष्मीकांत, राम सिंह आदि का कहना है कि माइनर की सफाई न होने से माइनर कटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें