रामपुर मथुरा (सीतापुर)। प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बयान तथा पुलिस के रवैये से नाराज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया।
अभाविप के कार्यकर्ताओं ने संगत चौराहे से जुलूस की शक्ल में पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद, बाराबंकी पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए थाने के पास चौराहे पर पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का पुतला फूंका। इस अवसर पर जिला संयोजक अमन दीक्षित, राकेश मिश्रा, नगर उपाध्यक्ष केजी तिवारी, नगर मंत्री आयुष सोनी, हर्ष त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।