फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने लापरवाही पर बीडीओ व एसडीओ को फटकारा

विज्ञापन
सीएचसी खैराबाद में महिला से बातचीत करती प्रभारी मंत्री स्वाती सिंह। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। प्रभारी मंत्री स्वाति सिंह ने विकासखंड कार्यालय खैराबाद में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर जनपद में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का अधिक से अधिक पात्रों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। बीडीओ खैराबाद को तालाबों की सफाई में लापरवाही बरतने पर फटकार लगाई। एसडीओ खैराबाद को जनता की समस्याएं निस्तारित करने में हीलाहवाली करने पर निलंबित करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने पात्रों को नियमानुसार प्रधानमंत्री आवास आवंटन करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियों की सूची तलब की। तालाबों की सफाई के कार्य की समीक्षा करते हुए कार्य की धीमी प्रगति पर खंड विकास अधिकारी पर नाराजगी जताई। सीडीओ को निर्देश दिए कि तालाबों की सफाई का कार्य तत्काल पूर्ण कराया जाए। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की समीक्षा करते हुए कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ समय से पूर्ण कराया जाए।
अधिक से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जाए। महिलाओं का भी पर्याप्त प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि विकासखंड के सभी कर्मचारियों को पौधरोपण के लिए प्रेरित किया जाए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने स्वयं सहायता समूह के माध्यम से वितरित होने वाला ड्राई राशन समय से वितरित कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ड्राई राशन उठान में विलम्ब होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए डीसी एनआरएलएम को निर्देश दिए कि लापरवाही करने वाले स्वयं सहायता समूहों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। वृद्धावस्था पेंशन व निराश्रित महिला पेंशन के लंबित आवेदनों का सत्यापन तत्काल पूर्ण कराते हुए अधिक से अधिक पात्रों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग की अधिक शिकायतें मिलने पर उपखंड अधिकारी खैराबाद को कड़ी फटकार लगाई। चेतावनी दी कि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही मिलने पर निलंबन की कार्रवाई भी की जा सकती है।
प्रभारी मंत्री ने पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बेसहारा पशुओं के रखरखाव का विशेष ध्यान रखा जाए। अधिक से अधिक पशुओं को गौ संरक्षण केन्द्र में संरक्षित किया जाए। एसडीएम सदर को निर्देश दिए कि आवश्यकता के अनुसार धान खरीद केन्द्रों की संख्या बढ़ाई जाए।
कोविड टीकाकरण में लाएं तेजी
जनपद के एक दिवसीय दौरे पर आई जिला प्रभारी मंत्री स्वाति सिंह ने सीएचसी खैराबाद का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिल्ड्रेन वार्ड, वैक्सीनेशन कक्ष, कोल्ड चैन कक्ष, ऑक्सीजन प्लांट, आक्सीजन पाइप लाइन आदि को देखा। ऑक्सीजन प्लांट के निरीक्षण के दौरान डीएम विशाल भारद्वाज से जनपद के अन्य स्थलों पर निर्माणाधीन ऑक्सीजन प्लांटों के निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि कोविड-19 टीकाकरण का व्यापक प्रचार प्रसार सुनिश्चित कर अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जाए। लोगों को जागरूक भी किया जाए। टीकाकरण के लिए आई हुई महिलाओं से वार्ता भी की। उन्होंने निर्देश दिए कि कोरोना वायरस की तीसरी लहर की चेतावनी के दृष्टिगत आवश्यक प्रबंध समय से पूर्ण कर लिए जाए।
उन्होंने कहा कि बच्चों के इलाज के लिए बेहतर प्रबंध के साथ उनके तीमारदारों के ठहरने के लिये भी प्रबंध सुनिश्चित किए जाए। उन्होंने क्षेत्र की जनता को उत्कृष्ट चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं समय से उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक प्रबंध भी सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें