फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur: अवैध खनन की सूचना पर खनन अधिकारी ने मारा छापा, पांच ट्रैक्टर-ट्राली और एक जेसीबी सहित अन्य मशीन सीज

Tue, 08 Apr 2025 12:07 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर में अवैध खनन की सूचना पर खनन अधिकारी ने छापेमारी की। मौके पर अवैध खनन में लगे पांच ट्रैक्टर-ट्राली और एक जेसीबी सहित अन्य मशीन को सीज कर दिया। केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। 
विज्ञापन
अवैध खनन में लगे पांच ट्रैक्टर-ट्राली और एक जेसीबी सहित अन्य मशीन सीज - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सीतापुर में अवैध खनन की सूचना पर खनन अधिकारी ने देर रात छापेमारी की। मौके से अवैध खनन में शामिल पांच ट्रैक्टर-ट्राली, एक जेसीबी और एक मिट्टी गूंथने वाली मशीन को सीज कर दिया। सभी वाहनों को थाने भेज दिया। उन्होंने खननकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।  

विज्ञापन


छापेमारी संदना थाना क्षेत्र के कोडरी गांव के पास की गई। जिला खनन अधिकारी शालिनी ने बताया कि अवैध रूप से मिट्टी खनन की सूचना मिली थी। खनन बालाजी ब्रिक फील्ड द्वारा कराया जा रहा था। हम लोग मौके पर पहुंचे। रॉयल्टी मांगने पर वह कोई कागज नहीं दिखा सके। 

यह भी पढ़ेंः- UP: पीएम से संवाद में रायबरेली की महिला ने कह दी ऐसी बात, मोदी को आ गई हंसी, बोले- आपको चुनाव लड़ना है क्या ?
विज्ञापन


बातचीत पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इस पर सभी वाहनों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले एक ग्रामीण ने आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत भी की थी। तब से नजर रखी जा रही थी।
विज्ञापन


थाना प्रभारी चंद्रभान यादव ने बताया कि खनन अधिकारी की सूचना पर फोर्स मौके पर पहुंचा था। पांच ट्रैक्टर, एक जेसीबी व अन्य वाहन थाने में खड़े कराए गए हैं। खनन अधिकारी ने कागजी लिखा पढ़ी करके कठोर कार्रवाई की बात कही है। उन्होंने तहरीर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें