फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: खैराबाद में 37 लाख से बन रहा मिनी स्टेडियम

Tue, 07 Jul 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खैराबाद। नगर में 37 लाख रुपये की लागत से मिनी स्टेडियम का निर्माण शुरू कराया गया है। इससे ग्रामीण युवाओं के चेहरे खिल उठे हैं। अब उन्हें खेल मैदान के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

डीएम डॉ. राजा गणपति आर के ड्रीम प्रोजेक्ट को खैराबाद विकासखंड प्रशासन ने धरातल पर उतारने का काम शुरू कर दिया है। बिसवां मार्ग स्थित ईदगाह के निकट मिनी स्टेडियम आकार लेने लगा है। बाउंड्रीवाल का निर्माण तकरीबन पूर्ण करा लिया गया है। बेंच निर्माण कार्य किया जा रहा है। क्षेत्र पंचायत की ओर से अपने पहले बजट 2025-26 के तहत बाउंड्रीवाल व दर्शकों के बैठने के लिए बेंचों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। नई कार्ययोजना में क्षेत्र पंचायत और मनरेगा से सुंदरीकरण व ओपन जिम आदि सुविधाओं को विकसित कराया जाएगा।
क्षेत्र के युवा अमित मिश्र, युसुफ खां व सगीर ने बताया कि अभी तक इलाके में स्टेडियम न होने से खिलाड़ियों को खेतों से लेकर खाली मैदानों में जोर आजमाइश करनी पड़ती थी। खैराबाद के बीडीओ नीरज दुबे ने बताया कि पहली कार्ययोजना में बाउंड्रीवाल व दर्शकों के लिए बेंच बनाने का कार्य शुरु हो गया है। बाकी कार्यों को मनरेगा से कराया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें