उत्तर प्रदेश के सीतापुर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां एक मां ने अपनी ही बेटी को अगवा करने का प्रयास किया। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक एक महिला ने अदालत परिसर से अपनी बेटी को कथित रूप से अगवा करने की कोशिश की।
पुलिस के अनुसार उस महिला की बेटी अपने पति के साथ अदालत आई थी। बताया गया है कि उस महिला की बेटी ने कुछ समय पहले एक आदमी से शादी कर ली थी। मां को यह पसंद नहीं था और वह शादी का विरोध कर रही थी।
महिला ने अपने दामाद के खिलाफ उत्पीड़न का एक मामला भी दर्ज कराया था। इस मामले में एएसपी मधुबन सिंह का कहना है कि महिला ने अपनी बेटी की शादी का विरोध किया था और दामाद के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया था।
लेकिन आज महिला की बेटी और बादाम किसी अन्य काम से अदालत पहुंचे थे जहां से मां ने बेटी को ले जाने का प्रयास किया। उन्हे पुलिस स्टेशन लाया गया और इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।