सीतापुर। शहर स्थित एक निजी अस्पताल में बुधवार को अधेड़ की मौत से नाराज परिजनों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने चिकित्सकों पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया।
प्रेमनगर से चित्रा हॉल जाने वाले मार्ग पर तीन मंजिला इमारत है। लाल रंग की इस इमारत में पहली मंजिल पर एक निजी अस्पताल चलता है। अन्य मंजिलों पर अन्य प्रतिष्ठान हैं। महोली की ग्रामपंचायत अंदापुर प्रधान के भतीजे डालचंद्र के मुताबिक दो दिन पहले गांव के ही भोगनाथ (55) की तबीयत खराब हुई थी।
बुधवार को उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। इन लोगों का आरोप था कि गलत इंजेक्शन लगने से मौत हुई है। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। शहर कोतवाल अनूप शुक्ला ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है। जानकारी मिली है कि दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है।