फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सरायन का पानी खतरे के निशान से 1.50 मीटर ऊपर

Mon, 07 Sep 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
सरायन का पानी
विज्ञापन
सीतापुर। शहर के मध्य से होकर बहने वाली सरायन नदी भारी बारिश के कारण उफान पर है। सोमवार को सरायन का जलस्तर 15 सेंटीमीटर बढ़कर 132.50 मीटर पर पहुंच गया। खतरे के निशान 131 मीटर से पानी 1.50 मीटर ऊपर बह रहा है। सरायन की बाढ़ से किनारे बसे तरीनपुर मोहल्ले का बड़ा हिस्सा प्रभावित है।
विज्ञापन

कई घरों में बाढ़ का पानी भरा होने से घर छोड़कर लोग परिचितों व रिश्तेदारों के यहां शरण लिए हुए हैं। अब पानी और बढ़ने से कोट कर्बला व कमेला मोहल्लों तक जलभराव हो गया है। नगर पालिका का मैटीरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर बाढ़ की चपेट में आ गया है।
स्थानीय निवासी मुन्ना व जैद ने बताया कि सोमवार सुबह से पानी तेजी के साथ बढ़ रहा है। कई घरों के करीब तक पानी पहुंच गया है। सुंदर ने बताया कि इसी तरह पानी बढ़ती रहा तो हालात बिगड़ सकते हैं। इससे लोग भयभीत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें