फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पारा <bha>@</bha> 5 डिग्री, गलन ने छुड़ाई कंपकंपी

Thu, 12 Dec 2024 12:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में ठंडी पछुवा हवाओं के चलने के कारण न्यूनतम पारे में फिर गिरावट दर्ज की गई। धड़ाम हुआ न्यूनतम पारा 5 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। इस सीजन में अब तक पारे की गिरावट का यह सबसे न्यूनतम स्तर है। इस कारण ठंड के साथ बढ़ी गलन ने लोगों की कंपकंपी छुड़ाई। दिन में धूप खिलने के बावजूद लोगों को ठिठुरन से कुछ खास राहत नहीं मिली। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ ठंड का सितम फिलहाल जारी रहेगा।
विज्ञापन

बुधवार सुबह छाई धुंध जल्दी छंटने से आसमान साफ होने से धूप खिल गई। लेकिन 11 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली पछुवा हवाओं ने धूप का असर महसूस नहीं होने दिया। धूप के बाद भी सर्द हवा ने ठिठुरन व कंपकंपी बढ़ा दी। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक धूप निकलने से पहाड़ों पर बर्फ पिघलने लगी है। जिससे यहां हवा में ठंडक के साथ गलन बढ़ गई है। ठिठुरन में इजाफे से हर कोई बेहाल नजर आया। शाम का धुंधलका फैलते ही ठंड के तेवर और तल्ख होने लगे। इससे बचने के लिए लोग अपना काम काज निपटा कर जल्दी ही घरों में पहुंच गए। इसके चलते रात नौ बजे के बाद शहर की सड़कों पर सन्नाटा दिखने लगा। रोडवेज बस स्टेशन, लालबाग, जिला अस्पताल आदि स्थानों पर प्रशासन की तरफ से ठंड से बचने के लिए जलाए गए अलाव के इर्द-गिर्द बैठे लोग आग तापते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें