हिंदू रीतिरिवाजों से शादी करने के बाद अपने पति के साथ्र द्राणी।
महमूदाबाद (सीतापुर)। इलाके की एक मुस्लिम युवती ने मंदिर में जाकर हिंदू धर्म को अपनाया। इसके साथ ही बीते रविवार को हिंदू रीति-रिवाज के मुताबिक वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से विवाह कर लिया। शादी में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
मीरानगर निवासी मेराजुल निशा को गांव के ही रवि कनौजिया से प्रेम हो गया था। रविवार को मेराजुन्निशा ने मंदिर में जाकर हिंदू धर्म अपनाते हुए अपना नाम रुद्राणी कन्नौजिया रख लिया। उन्होंने बताया कि हिंदू धर्म अपनाकर उनको काफी अच्छा महसूस हो रहा है। वह अब हमेशा के लिए हिंदू रीति रिवाजों को अपनाकर उनका ही पालन करेंगी। इसके बाद उन्होंने रवि से मां संकटा देवी धाम में विवाह कर लिया। विवाह के दौरान विहिप के पदाधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।