फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: मानसिक रोगियों को एक सप्ताह से नहीं मिल रही सोडियम दवा

Sat, 24 May 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिला अस्पताल में इस समय दवाओं का संकट बना हुआ है। मानसिक रोगियों को समय से सोडियम की दवा नहीं मिल पा रही है। इससे वह बाहर से दवा खरीदने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मानसिक रोगी विभाग बना हुआ है। डॉ. प्रांशु अग्रवाल मानसिक रोगियों का इलाज करते हैं। इन मरीजों के लिए विभिन्न दवाएं अस्पताल में मौजूद हैं लेकिन रोगियों को दी जाने वाली सोडियम दवा का एक सप्ताह से संकट बना हुआ है।
मरीज बार-बार दवा काउंटर पर जाते हैं लेकिन वहां पर दवा न होने की बात कहकर वापस कर दिया जाता है। इससे वह बाजार से दवा खरीदने को मजबूर हैं। जबकि सप्ताह में तीन दिन चलाने वाली ओपीडी में करीब 300 मरीज आते हैं। प्रति गोली करीब 20 रुपये खर्च होते हैं। सीएमएस डॉ. इंदर सिंह ने बताया कि दवा की कमी को लेकर आर्डर दिया जा चुका है। जल्द ही यह दवा अस्पताल में आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें