सीतापुर। विधान परिषद सदस्य अवनीश कुमार सिंह की निधि से तीन विधानसभा क्षेत्रों में स्मृति द्वार का निर्माण कराया गया है। विधानसभा क्षेत्र महोली में महोली तहसील से आगे एक रिसॉर्ट के पास भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेई के नाम पर स्मृति द्वार का निर्माण कार्य कराया गया है।
मिश्रिख विधानसभा क्षेत्र में पिसावां से मिश्रिख रोड पर परिक्रमा मार्ग पर तेजीपुर मोड़ के पास मां भवानी शक्ति धाम लोहार खेड़ा नाम पर स्मृति द्वार का निर्माण कराया गया है। विधानसभा हरगांव में सीतापुर से लखीमपुर रोड पर बड़ागांव में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर स्मृति द्वार का नाम निर्माण कराया गया है। यह निर्माण कार्यदायी संस्था यूपी सिडको ने करवाए हैं। इसके लिए 40 लाख से अधिक की धनराशि स्वीकृत की गई थी।