लहरपुर । यादव जी की लव स्टोरी फिल्म को लेकर अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा द्वारा प्रदर्शन कर केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा। बुधवार को महासभा जिला कार्यकारिणी सदस्य कैलाश यादव के नेतृत्व में पक्का तालाब तीर्थ पर उपस्थित यादव समाज के लोगों ने विरोध-प्रदर्शन सौंपे गए ज्ञापन में मांग की कि प्रोड्यूसर संदीप तोमर द्वारा बनाई जा रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर तत्काल रोक लगाई जाए। यह फिल्म 27 फरवरी को रिलीज होनी है।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि फिल्म प्रोड्यूसर द्वारा बनाई गई फिल्म यादव जी की लव स्टोरी जातीय हिंसा व धार्मिक भावनाओं को आहत करेगी। इस मौके पर राकेश यादव, रामकुमार यादव, मधु राम सिंह यादव, अमर यादव, रिंकू यादव, रोहित यादव, नारद यादव, संतराम यादव आदि उपस्थित रहे। (संवाद)