फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: इसरो के कार्यक्रम से जुड़कर समझ सकेंगे अंतरिक्ष विज्ञान

Wed, 25 Feb 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले के इंटर कॉलेजों के विद्यार्थियों को इसरो जाने का मौका मिलेगा। इसरो ने युवा विज्ञानी कार्यक्रम 2026 के तहत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से इंटर कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को इसरो के वैज्ञानिकों से मिलकर अंतरिक्ष विज्ञान समझने का मौका मिलेगा। इस कार्यक्रम में कक्षा 9 के विद्यार्थी शामिल हो सकेंगे। बच्चों में स्पेस तकनीक की बेहतर समझ विकसित करने के लिए युवा विज्ञानी कार्यक्रम 2026 के लिए जिले से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन



मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि इसरो के युवा विज्ञानी कार्यक्रम युविका का नामांकन शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसमें नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों को कम उम्र में अंतरिक्ष विज्ञान और तकनीक से जुड़ने का मौका मिलेगा। कार्यक्रम में हिस्सेदारी के लिए चयनित छात्रों को इसरो केंद्र में वैज्ञानिकों से मिलने, प्रयोगशालाएं देखने और स्पेस टेक्नोलॉजी को करीब से समझने का मौका मिलेगा। इस दौरान रहने, खाने और यात्रा खर्च की पूरी व्यवस्था इसरो ही करेगा। उन्होंने छात्र छात्राओं को युविका 2026 में अधिक से अधिक संख्या में नामांकन कराने की अपील करते हुए बताया कि इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी काफी सरल है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://jigyasa.iirs.gov.in/yuvika पर जाकर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भी इसी वेबसाइट पर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन फॉर्म जमा करने के बाद उसका प्रिंट आउट अनिवार्य तौर पर अपने पास रखना होगा।
विज्ञापन




युविका 2026 में कौन कर सकता है आवेदन



-जो छात्र 1 जनवरी 2026 तक किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल से 9वीं कक्षा में पढ़ रहे हों।



-चयन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन



रजिस्ट्रेशन शुरू : 27 फरवरी 2026

-अंतिम तिथि: 31 मार्च 2026



-पहली चयन सूची: 13 अप्रैल 2026



-दूसरी सूची : 20 अप्रैल 2026



-कार्यक्रम अवधि : 11 से 22 मई 2026



चयन प्रक्रिया



8वीं कक्षा के अंक : 50% वेटेज



ऑनलाइन क्विज: 10% वेटेज



विज्ञान प्रदर्शनी, ओलंपियाड, खेल, एनसीसी या एनएसएस: अतिरिक्त अंक



पंचायत क्षेत्र के स्कूलों के छात्रों को 15 फीसदी अतिरिक्त लाभ



युविका 2026 कार्यक्रम में क्या मिलेगा



• इसरो केंद्रों का भ्रमण



• वैज्ञानिकों से संवाद



• प्रयोगशाला अनुभव



• स्पेस साइंस की प्रैक्टिकल जानकारी



• रहने, खाने और यात्रा खर्च की सुविधा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें