फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सफाईकर्मी सूरज के घर पहुंचे एससी-एसटी आयोग के सदस्य

Sun, 22 Jun 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। अनुसूचित जाति व जनजाति आयोग के सदस्य रमेश चंद्र कुंडे शनिवार को निजी सफाई कर्मचारी सूरज के घर पहुंचे। उन्होंने नगर पालिका सीतापुर के अधिकारियों के साथ परिजनों से मुलाकात की।
विज्ञापन

शहर के आवास विकास कॉलोनी स्थित सीवेज पंप में 25 मई को दुर्गापुरवा निवासी निजी सफाई कर्मचारी सूरज (30) का शव मिला था। वह शनिवार 24 मई से लापता थे। मृतक के भाई दीपू वाल्मीकि ने सफाई नायक पर लापरवाही का आरोप लगाया था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सूरज के सिर पर चोट लगने व डूबने से मौत की पुष्टि हुई थी। आयोग के सदस्य से सूरज के परिजनों ने कहा कि घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। कोई भी व्यक्ति सीवेज पंप में कपड़े पहनकर नहीं उतरता है जब सूरज का शव मिला तो बदन पर कपड़े मौजूद थे। सदस्य रमेश चंद्र कुंडे ने परिजनों को निष्पक्ष जांच व सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने अधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण भी किया। इसके बाद एक छात्रावास का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें