फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: संगत की जमीन पर कब्जे की शिकायत, विधायक ने रुकवाया निर्माण

Sun, 22 Jun 2025 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद(सीतापुर)। महमूदाबाद-बिसवां मार्ग पर उदासीन संगत के नाम से पड़ी करोड़ों की जमीन पर शनिवार को अचानक निर्माण शुरू हो गया। धार्मिक जमीन पर भूमाफिया के कब्जे की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। विधायक सहित कई संगठनों के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में निर्माण को बंद कराते हुए सामग्री को जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन

बिसवां मुख्य मार्ग पर गुरुद्वारे के पीछे करीब 80 बीघा भूमि उदासीन संगत की बताई जा रही है। स्थानीय निवासियों के अनुसार संगत का संचालन संतोष दास करते हैं। शनिवार को इसी जमीन पर भूमि पूजन और निर्माण के उद्देश्य से कुछ व्यक्ति मौके पर पहुंचे। सभी नींव खोदने लगे। धार्मिक स्थल की भूमि को निजी उद्देश्य से बेचे जाने की सूचना क्षेत्र में फैल गई। पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह वर्मा की इस संबंध में फेसबुक पोस्ट भी वायरल हुई।
इसके बाद विधायक आशा मौर्या, विहिप नेता अतुल चित्रांश, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री कृतार्थ मिश्र, भाजपा नेता अंबरीष गुप्ता व अन्य ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया। तहसीलदार अनिल कुमार राम व इंस्पेक्टर अनिल सिंह मौके पर पहुंचकर जांच की। मौके पर कोई भी व्यक्ति उपस्थित नहीं मिला। काम कर रहे श्रमिक भी कोई आदेश या भूमि पर निर्माण से संबंधी दस्तावेज पेश नहीं कर सके। इसके बाद तहसीलदार ने काम रुकवाते हुए मौके पर पड़ी सामग्री को जब्त कर लिया।
विज्ञापन


कब्जा नहीं होने देंगे: विधायक
यह जमीन संगत की है और वर्षों से पड़ी हुई है यह सब जानते हैं। आज कुछ लोग निर्माण के लिए आए थे। सूचना मिलते ही हम लोग मौके पर पहुंचे तो सिर्फ मजदूर मौजूद मिले। फिलहाल काम रुकवा दिया गया है। संगत की जमीन पर किसी को कब्जा करने नहीं दिया जाएगा।
आशा मौर्य, विधायक महमूदाबाद

जहां जरूरत होगी वहां पर खड़ा हूं: नरेंद्र
वर्षों से संगत की बेशकीमती जमीन को बेचा जा रहा है। संचालन करने वाले लोग जमीन को ठेके पर देकर अपनी तिजोरियां भर रहे हैं। यह जमीन धार्मिक है और इसका जनहित में उपयोग होना चाहिए। भूमि का किसी भी हाल में दुरुपयोग नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

नरेंद्र वर्मा, पूर्व मंत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें