फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: मेगा शिविर आज, 46 विभागों के अधिकारी करेंगे समाधान

Sun, 22 Feb 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर स्थित गल्ला मंडी परिसर में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से मेगा शिविर लगेगा। इसका शुभारंभ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के प्रशासनिक न्यायमूर्ति पंकज भाटिया और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जनपद न्यायाधीश आशीष जैन करेंगे। शिविर में 44 विभागों के अधिकारी लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे।
विज्ञापन


प्राधिकरण के सचिव विजयभान ने बताया कि इस शिविर में सरकार की योजनाओं के लिए पात्र लाभार्थियों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इसका उद्देश्य आम जनमानस को सरकार की योजनाओं से जोड़ना है। जो लोग किसी कारणवश पात्र होने के बावजूद सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं, उनकी मदद की जाएगी। इस शिविर के बाद पोस्ट माइक्रो कैंप लगाए जाएंगे।

करीब दस हजार से अधिक पात्र लाभार्थी चयनित
सचिव विजयभान ने बताया कि मेगा शिविर के लिए करीब दस हजार से अधिक पात्र लाभार्थी चयनित किए गए हैं। इनकी समस्याओं का रविवार को समाधान किया जाएगा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष सुशील अग्रवाल ने बताया कि इस मेगा शिविर में प्राधिकरण व व्यापार संगठन के संयुक्त तत्वाधान में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन होगा।
विज्ञापन


हर ग्राम पंचायत में खुलेगा लीगल एड क्लीनिक
प्राधिकरण सचिव ने बताया कि मेगा शिविर के बाद प्रत्येक ग्राम पंचायत में लीगल एड क्लीनिक खोलने की योजना है। अभी जिले में चार स्थानों पर लीगल एड क्लीनिक संचालित है। इसकेे माध्यम से ग्रामीणों को निशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें