फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: जांच में नकली दवाएं मिलने पर मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निरस्त

Fri, 09 May 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। प्रयोगशाला की जांच में पांच नमूनों की रिपोर्ट का गई है। इसमें से चार दवाएं नकली व एक अधोमानक मिली है। मेडिकल स्टोर के लाइसेंस को निरस्त कर दिया गया है। न्यायालय में जल्द ही वाद दायर किया जाएगा।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक अनीता कुरील को शिकायत मिली थी कि रफीक अहमद इंदिरा नगर, लहरपुर में आरएच मेडिकल स्टोर चला रहे हैं। इस मेडिकल स्टोर पर जायडस हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, अहमदाबाद की नकली दवाएं बेची जा रही हैं।
16 जनवरी को कंपनी व डीआई ने दुकान पर छापा मारा। पांच संदिग्ध दवाओं के नमूने लिए थे। प्रयोगशाला से आई जांच रिपोर्ट में चार दवाएं नकली मिली हैं व एक दवा अधोमानक आई है। इस पर लाइसेंस को निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें