फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बिना लाइसेंस के चल रहे मेडिकल स्टोर को किया सील

Sat, 29 Nov 2025 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। सीएचसी सांडा में एक मेडिकल स्टोर बिना लाइसेंस के संचालित हो रहा था। जिला औषधि निरीक्षक ने यहां पर छापा मारकर इसे सील कर दिया। मेडिकल स्टोर से करीब 80 हजार की दवाएं जब्त कर ली गईं हैं।
विज्ञापन

डीआई अनीता कुरील ने बताया कि शिकायत मिली थी कि केएस गैस एजेंसी के निकट गणपति मेडिकल स्टोर बिना लाइसेंस के चल रहा है। इसका संचालन धनंजय मिश्रा कर रहे हैं। मौके पर जांच की गई तो शिकायत सही निकली। इस पर मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया। वहीं, तीन दवाओं के नमूने लिए गए है। प्रयोगशाला से रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें