फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: हाईवे से जुड़ेगा मेडिकल कॉलेज, सरायन नदी पर बनेगा पुल

Fri, 06 Feb 2026 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज काे शहर के अंदर व बाहर के रास्तों से भी जोड़ा जाएगा। एक रास्ता शहर के अंदर से होते हुए सिविल लाइन तक जाएगा। वहीं, दूसरा रास्ता लखनऊ-बरेली हाईवे से जोड़ा जाएगा। इस रास्ते के बीच में पड़ने वाली सरायन नदी पर पुल भी बनेगा। इस पुल के जरिये मरीज मेडिकल कॉलेज तक पहुंच सकेंगे। पुल का स्थान खोज लिया गया है। जल्द ही एस्टीमेट तैयार कर काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन


शहर के सिविल लाइन इलाके में तीन एकड़ भूमि पर बने रहे जिला अस्पताल के नए भवन परिसर में ही राजकीय मेडिकल कॉलेज बनेगा। जिलाधिकारी ने शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। वहीं, प्रशासनिक भवन के लिए टाउन हाल की जमीन चिन्हित की गईं है। जिला अस्पताल का भवन तो निर्माणाधीन है। इसे दो साल के अंदर पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। अब मेडिकल कॉलेज के रास्ते भी तलाश लिए गए है।
सीएमओ ने बताया कि शहर के अंदर मेडिकल कॉलेज होने से बाईपास से एक रास्ता बहुत जरूरी था। सीतापुर-शाहजहांपुर बाईपास से जब मेडिकल कॉलेज को जोड़ दिया जाएगा तो एंबुलेंस व अन्य वाहन जल्द ही अंदर तक पहुंच सकेंगे। वहीं, रेफर होने वाले मरीजों को लखनऊ तक पहुंचने के लिए जाम से जूझना नहीं पड़ेगा। सरायन नदी पर पुल बनाने की योजना तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन


क्रिटिकल केयर यूनिट निर्माणाधीन
नये जिला अस्पताल भवन परिसर में क्रिटिकल केयर यूनिट भी बन रही है। शुरुआत में इसे 50 बेड का बनाया जा रहा है। करीब 80 फीसदी इसका काम पूरा हो गया है। वहीं, जिला अस्पताल भी संचालित होगा। राजकीय मेडिकल कॉलेज भी यही पर बनेगा। इससे एक ही जगह पर जिले की बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मौजूद रहेगी। इससे मरीजों को इलाज के लिए लखनऊ नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन


जल्द पूरी होगी प्रक्रिया
जिलाधिकारी ने सरायन नदी पर पुल बनाने के लिए पीडब्लूडी को निर्देशित किया है। उम्मीद है जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
डॉ. सुरेश कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें