फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: डीएनए जांच से कंकाल की पहचान कराएगी पुलिस

Fri, 06 Feb 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रिख (सीतापुर)। फुलरुवा गांव के पास खेत में बुधवार को मिले युवक के कंकाल के अन्य अवशेषों की पुलिस ने दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी तलाश की। पुलिस अब डीएनए टेस्ट के सहारे शिनाख्त कराने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन

गांव निवासी पंकज कुमार शुक्ला ने कंकाल के पास पड़े कपड़ों और चप्पलों को देखकर उसकी पहचान अपने भाई श्याम किशोर (26) के रूप में की थी। उन्होंने बताया था कि 17 जनवरी की रात भाई घर से कहीं चला गया था। काफी देर बाद भी नहीं लौटा।
जानकारी करने पर पता चला श्याम किशोर बाहर नौकरी करने गया है लेकिन कंकाल के साथ मिले कपड़ों, चप्पलों और पर्स में मिले कागजात देखने के बाद पंकज कुमार ने यह वस्तुएं उसके भाई श्याम किशोर के होने का दावा किया। इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह ने बताया कि अवशेषों की डीएनए जांच कराई जाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन


आसपास के खेतों में अवशेष तलाश रही पुलिस
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस व जांच टीम खेत के आसपास के क्षेत्र में कंकाल के अवशेषों की तलाश कर रही है। पुलिस टीमें घटना से जुड़े सबूतों को तलाश रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें