फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुसैला में आए मामा निकले पॉजिटिव, तीन परिवार क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। महोली इलाके के कुसैला गांव में एक व्यक्ति के आए मामा कई दिन बाद कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसकी सूचना मिलते ही तीन परिवारों में हड़कंप मच गया। सभी को क्वारंटीन कराकर सैंपल लिया गया है। लखनऊ निवासी एक व्यक्ति महोली के कुसैला गांव में अपने भंाजे के घर कई दिन पहले आया था। यहां कई दिन रुकने के बाद वह अपने घर चले गए, जहां पर कुछ समस्या होने पर उन्होंने कोरोना की जांच कराई।
विज्ञापन

जांच में वह पॉजिटिव पाए गए। इसकी सूचना मिलते ही कुसैला में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी गई। बताते हैं कि पॉजिटिव मिले व्यक्ति भांजे के घर के अलावा उनके परिवार दो अन्य घरों में गए थे। एसीएमओ डॉ. पीके सिंह ने बताया कि शुक्रवार को आंख अस्पताल में लाकर तीनों परिवारों के 12 लोगों का सैंपल लिया गया है। सभी को क्वारंटीन कराया गया है। रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें