फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने दंपती से लूटे जेवर

Thu, 14 May 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मास्टरबाग। कमलापुर के बिसवां-सिधौली मार्ग पर मंगलवार रात कान्हामऊ के पास बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने दंपती की बाइक रुकवाकर जेवर लूट लिए। पुलिस घटना की जांच कर रही है। महिला से झाला लूटकर बदमाश मौके से भाग गए।
विज्ञापन

रेउसा के कटहुआ निवासी तीरथ राम अपनी पत्नी के साथ मंगलवार रात कहीं शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान कान्हामऊ के पास नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने उनकी बाइक रोक ली। बाइक रुकते ही बदमाश महिला के झाले छीनकर भाग गए।
पीड़ित के अनुसार घटना के बाद बदमाश सिधौली की ओर भागे थे। दंपती ने पुलिस को सूचना दी। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह, सीओ सिधौली विशाल गुप्ता, इंस्पेक्टर विजयेन्द्र सिंह, इंस्पेक्टर कमलापुर इतुल चौधरी संग कई पुलिसकर्मी पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटना की जांच की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें