जिले के टॉपर श्रेयांश अपने परिजनों के साथ।
सीतापुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार दोपहर 12वीं की परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए। विद्यार्थी काफी समय से परिणाम का इंतजार कर रहे थे। रिजल्ट देखते ही मेधावी खुशी से उछल पड़े। जिले के टॉप फाइव में तीन छात्र व दो छात्राएं रहीं।
जिले में एलपीएस, सिंघानिया एजुकेशनल इंस्टीट्यूट, जीडी गोयनका, विद्याज्ञान, केंद्रीय विद्यालय, ओएनजीसी कम्युनिटी स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, महर्षि विद्या मंदिर, सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल आदि का सौ फीसदी रिजल्ट रहा।
परीक्षा परिणामों में लखनऊ पब्लिक स्कूल के श्रेयांश सिंह 99 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में प्रथम स्थान पर रहे। श्रेयांश को इतिहास, अंग्रेजी और संगीत विषय में 100 में 100 अंक प्राप्त हुए हैं। डीपीएस के देवमान सिंह ने 98.2 फीसदी अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है।
विद्याज्ञान स्कूल की शेषाद्री वर्मा को 98 प्रतिशत अंक, विधूती वर्मा को 96.08 प्रतिशत और विद्याज्ञान के सचिन कुमार को 96.08 प्रतिशत अंक मिले हैं। सिंघानिया एजुकेशनल इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
...संबंधित खबरें पेज 3 पर